
Gurpreet Kaur
Teacher, Prerna Girls School
उममीद जिंदगी की
खुशियों का हसीन पल हूँ मैं
चार दीवारों को बनाती हूँ
मैं ‘घर ‘
एक ‘बहन ‘
एक ‘माँ ‘
एक ‘बेटी’
एक ‘पत्नी ‘ हूँ मैं
जंगे आज़ादी की लड़ाई में लड़ी जो वो –
“झासी की रानी हूँ मैं ”
चाँद तक जिसने भरी उडान वो –
“कल्पना चावला हूँ मैं ”
पर …………………
आज तो मेरे पैदा होने पर भी लगाई जा रही है
“रोक ”
कहाँ है बाबा नानक जिन्होंने कहा था –
“सो क्यों मंदा आखिये जित जम्मे राजान ”
मुझे जन्म लेने का एक मौका तो दो
आपके सिर का ताज बनूँगी “मैं”
समझो ना मुझे कुल पर दाग
बेटो की तरह घर का रौशन चिराग बनूंगी “मैं”
DONATE
WORK WITH US

Volunteer
