आत्म रक्षा के गुण

सायमा अज़ीज
                                                                                                                                                                 BTC Student Sultanpur

इस दिल्ली रेप कांड के बाद देश में जो आंदोलन छिड़ा , वो मेरे हिसाब से बहुत जरुरी था । आखिर कितनी लडकियाँ ऐसे बहशी दरिंदो को शिकार बनेंगी और कब तक ? अब हमारे देश को यौन उत्पीडन के मामले में ऐसे सख्त कानून की जरुरत है की फिर कोई लड़की ऐसी दरिंदगी का शिकार न बने । परन्तु सिर्फ कानून बनाने और सख्त सजा देने से इन दरिंदो पर लगाम नही लगेगी । इसके लिए लडकियों को भी आत्म रक्षा के गुण सीखने पड़ेंगे । इसके लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते है ।

1) – लडकियों को अपने साथ हमेशा मिर्ची स्प्रे रखना चाहिए या अन्य कोई हथियार जैसे चाकू आदि रखना चाहिए ।
2) – यदि किसी सुनसान जगह पर किसी अकेली लड़की को ऐसा लगे की कोई उसका पीछा  कर रहा हो तो उसे घबराना नही चाहिए । उसे अपना मोबाइल निकालकर किसी से बात करना शुरू कर देना चाहिए और ऐसा दिखाना चाहिए को वो आगे जल्द ही किसी से मिलने वाली है ।
3) – यदि किसी लड़की को कोई गाड़ी में उठाकर ले जाता है तो उसे भीडभाड वाले इलाके में शोर मचाना शुरू कर देना चाहिए ।
4) – माँ को अपने बच्चो को good touch  और  Bad touch के बारे में बताना चाहिए ।
5) – लडकियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाना चाहिए । इसके लिए उन्हें कराटे क्लासेस या खेलकूद में भाग लेना चाहिए ।

 
Back to campaign

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *